परिजनों की मांग पर विवाहिता की तलाश में गंगा नदी में जुटी एनडीआरएफ लौटी वापस

जहर देकर हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए विवाहिता की माता ने अथमलगोला थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया।

परिजनों की मांग पर विवाहिता की तलाश में गंगा नदी में जुटी एनडीआरएफ लौटी वापस

प्रिया सिंह की रिपोर्ट //पटना --बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा निवासी रंजन महतो की 21वर्षीय पत्नी शबनम देवी की तलाश में गंगा नदी में सर्च अभियान चला रही एनडीआरएफ की टीम असफल होकर शुक्रवार की संध्या वापस लौट गयी। ज्ञात हो की मानोचक बिन्दटोली लखीसराय निवासी रामप्रीत महतो ने  अपनी पुत्री 21वर्षीय पुत्री शबनम देवी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व धूमधाम से रामनगर दियारा निवासी रंजन महतो के साथ किया था।अचानक पिता को पुत्री के ससुराल से गायब होने की सुचना मिली। तत्पश्चात ससुराल पक्ष पर पुत्री की जहर देकर हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए विवाहिता की माता ने अथमलगोला थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया। जिसके आधार पर कांड संख्या -122/24दर्ज कर पुलिस अनुसन्धान करने में गंभीरता से विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जाँच में जुटी हुई हैँ। इसी क्रम में शुक्रवार को परिजनों की मांग पर एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में काफ़ी दूर तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0