18 चिकित्सकों की ड्यूटी के बाद भी बाढ़ सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल

ओपीडी में दो महिला और दो पुरुष डॉक्टर की तैनाती होती है।उसके बावजूद भी मरीज को घंटो इंतजार करना पड़ता है।

18 चिकित्सकों की ड्यूटी के बाद भी बाढ़ सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)--बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लाख दावे कर ले उसके बावजूद भी अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था सही से नहीं चल रहा है। बाढ़ सदर अस्पताल मे भी चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है। सुबह से ही मरीज लाइन में खड़े होकर डॉक्टर का आने का इंतजार कर रहे हैं।लेकिन डॉक्टर समय से नहीं आते हैं।जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। रोस्टर के अनुसार ओपीडी ड्यूटी सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक चलती है सुबह के 9:10 हो गए उसके बावजूद कोई डॉक्टर का आता पता नहीं।जबकि ओपीडी में दो महिला और दो पुरुष डॉक्टर की तैनाती होती है।उसके बावजूद भी मरीज को घंटो  इंतजार करना पड़ता है। ओपीडी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर सतपाल ने बताया कि डॉक्टरों की चुनावी ड्यूटी होने के कारण चिकित्सा व्यवस्था बदतर हो गई है। जबकि इस अस्पताल में 18 डॉक्टर की तैनाती है। उसके बावजूद भी इस अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। इसे देखने वाला कोई नहीं है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0