अथमलगाोला में 287 लीटर शराब बरामद, टेंपो जप्त, चालक गिरफ्तार, फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस दौरान लावारिस हालत में पड़ी 50 लीटर देशी शराब और बरामद की गई। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 287 लीटर देशी शराब जब्त की है।
पटना जिले के अथमलगोला थाना और ओपी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोकामा-पटना न्यू फोरलेन पर चंदा गांव के पास एक टेंपो से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर फोरलेन पर नाकेबंदी
थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फोरलेन के रास्ते टेंपो से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चंदा गांव के समीप घेराबंदी कर एक संदिग्ध टेंपो को रोका। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो उसमें से 237.5 लीटर देशी शराब बरामद हुई।
बुडरा निवासी धर्मेंद्र कुमार गिरफ्तार
मौके से ही पुलिस ने टेंपो को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुडरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
सर्च ऑपरेशन में 50 लीटर लावारिस शराब भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन भी चलाया। इस दौरान लावारिस हालत में पड़ी 50 लीटर देशी शराब और बरामद की गई। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 287 लीटर देशी शराब जब्त की है।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम (Liquor Ban Act) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
