अथमलगोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से तस्करी की जा रही 23 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

​अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत बुधवार की शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अथमलगोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से तस्करी की जा रही 23 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अथमलगोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा के माध्यम से डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही 23 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। इसके साथ ही मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा पर शराब की एक खेप सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर ई-रिक्शा की तलाशी ली, जिससे 23 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है।

​अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत बुधवार की शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

 

 

प्रिया सिंह की रिपोर्ट 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0