अथमलगोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई- देर रात छापेमारी कर 9 फरार गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

आज सभी कागजी एवं कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में बाढ़ भेज दिया जाएगा। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के असामाजिक तत्वों और फरार चल रहे अन्य वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

अथमलगोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई- देर रात छापेमारी कर 9 फरार गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण और न्यायालय से निर्गत वारंटों के त्वरित निष्पादन को लेकर अथमलगोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीती देर रात थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुल नौ एनबीडब्ल्यू ( गैर-जमानती वारंट) अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

​इस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अथमलगोला के थाना अध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और विभिन्न मामलों में न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर नौ फरार अभियुक्तों को दबोच लिया।

​थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी नौ अभियुक्तों से थाने में आवश्यक पूछताछ की जा रही है। आज सभी कागजी एवं कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में बाढ़ भेज दिया जाएगा। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के असामाजिक तत्वों और फरार चल रहे अन्य वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रिया सिंह की रिपोर्ट 

 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0