सीवान में बेखौफ बदमाशों का तांडव--दुकान में घुसकर सर्राफा व्यवसायी को मारी गोली, 2 बदमाश दबोचे गए

पकड़े गए बदमाशों से फरार साथियों की जानकारी न निकलवाने और पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सीवान में बेखौफ बदमाशों का तांडव--दुकान में घुसकर सर्राफा व्यवसायी को मारी गोली, 2 बदमाश दबोचे गए

​सीवान--बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र स्थित टरवां चट्टी बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच नकाबपोश अपराधियों ने 'धीरज ज्वेलर्स' की दुकान में घुसकर गहने लूटने का प्रयास किया।

 

​लूटपाट का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा ने एक अपराधी को पकड़ लिया। हालांकि, बदमाश ने चाकू से उनके हाथ पर वार कर खुद को छुड़ा लिया और इसके बाद अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से दिलीप वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

​वारदात के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई। लोगों ने हिम्मत जुटाकर भाग रहे अपराधियों का पीछा किया और दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीन अन्य अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई कर दी और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

 

​घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को तुरंत दरौली पीएचसी (PHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश ले गए।

 

​घटना की सूचना मिलने पर दरौली थानाध्यक्ष, सदर-2 मैरवा एसडीपीओ और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोली, खोखा और अपराधियों की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी अमितेश कुमार/अपर अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच जारी है।

 

​इधर, पकड़े गए बदमाशों से फरार साथियों की जानकारी न निकलवाने और पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0