बाढ़ में मुर्गी फार्म में लगी आग, 35 मुर्गियां जलकर खाक।

Fire in chicken form, 35 chickens burned ..

बाढ़ में मुर्गी फार्म में लगी आग, 35 मुर्गियां जलकर खाक।

पटना : बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में संचालित एक मुर्गी फार्म में बीती रात अचानक लगी आग में करीब 35 मुर्गियां जल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुर निवासी रणधीर सिंह उर्फ डब्लू सिंह के मुर्गी फार्म में रात के करीब दो बजे अज्ञात व्यक्तियों ने फार्म के पिछवाड़े से आग लगा दी।और फरार हो गये।

जिससे लगभग 35 मुर्गियों की आग में जलने से मौत हो गई औऱ मुर्गियों के लिए दाना औऱ वर्तन सब जलकर खाक हो गया।फार्म को भी काफी नुकसान हुआ है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0