पटना बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत।

पटना बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत।
पटना बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत।
पटना (कुंदन पांडेय) पटना के न्यू बाईपास पर आज सुबह करीब 9:45 में हुए दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पति और पत्नी दोनों बस स्टैंड की तरफ से दीदारगंज की ओर जा रहे थे, तभी जगनपुरा से 90fit के बीच बाइक सवार और ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि दोनों मृतक नालंदा जिले के हरनौत के रहने वाले हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाईपास को जाम कर ट्रक में आग लगा दिया। घटना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची कंकड़बाग थाने की पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की कमी होने के कारण पुलिस असफल रहा।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
4
dislike
3
love
3
funny
0
angry
3
sad
21
wow
0