नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा,उमड़ा जनसैलाब

विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन भी यज्ञ में देखने को मिलेगा।

नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा,उमड़ा जनसैलाब
नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा,उमड़ा जनसैलाब

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)--जिला अंतर्गत पंडारक प्रखंड के परसावां गांव में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ आज से प्रारंभ होगा।इसको लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा परसामं गांव से निकल कर शहरी,गुलाब बाग से होते हुए उमानाथ गंगा घाट पर पहुंची। कलश यात्रा में 1001श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।कलश यात्रा में ढोल नगाड़े और डीजे के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए उत्साह पूर्वक श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे।पंडित श्यामसुंदर दास जी महाराज के द्वारा शाम में कथा वाचन होगा।

रासलीला और रामलीला का मंचन भी होगा।जिसमें बाहर के कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा।साथ ही साथ अखंड कीर्तन और रामधुनी भी  होगी।कई विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रों चरण के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ।वहीं विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन भी यज्ञ में देखने को मिलेगा।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0