अरवल रेड क्रॉस के माध्यम से सदर अस्पताल को दिया गया 50 ऑक्सीजन फ्लोमीटर।

50 oxygen flowmeter given to Sadar Hospital through Arwal Red Cross

अरवल रेड क्रॉस के माध्यम से सदर अस्पताल को दिया गया 50 ऑक्सीजन फ्लोमीटर।

अरवल( विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट)-- जिला पदाधिकारी सुश्री जे प्रियदर्शिनी के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस सोसाइटी,अरवल के माध्यम से अपर पुलिस महानिदेशक डॉ करुणा सागर, भा.पु.से.,बीपीआरडी,दिल्ली की पहल पर सिडनी, ऑस्ट्रेलिया स्थित संस्था बी.जे.एस.एम. द्वारा 50 ऑक्सीजन फ्लोमीटर सदर अस्पताल,अरवल को सौंपा गया। ताकि कोविड-19 के अप्रत्याशित वृद्धि तथा संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
बी.जे.एस.एम.,सिडनी,जो सिडनी,ऑस्ट्रेलिया में बिहार और झारखंड मूल के लोगों का संघ है, जो कोविड से प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए जमीनी स्तर पर बिहार में विभिन्न अभियान चला रहा है।जिससे चिकित्सा क्षमता को बढ़ाकर अधिक से अधिक जीवन बचाया जा सके।विदित है कि ऑक्सीजन फ्लोमीटर सिलेंडर में लगने वाला एक यंत्र है।यह एक रेगुलेटर की तरह होता है। इसी फ्लो मीटर के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर से मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचता है। फ्लोमीटर के माध्यम से ही प्रतिघंटे के हिसाब से ऑक्सीजन मरीजों को दिया जाता है। सांस के रोगियों और आपातकालीन चिकित्सा कर्मचारियों की मदद करने के लिए उपयोग किया जाता है। ये वॉल्व ऑक्सीजन के अधिक शक्तिशाली प्रवाह से निपटते हैं, जो कि अपने दम पर सांस लेने वाले व्यक्ति को आमतौर पर ऑक्सीजन स्रोत से आवश्यकता होती है। इसलिए कोरोना संक्रमण में इस उपकरण की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी विदुर भारती ने बताया कि यह सभी 50 ऑक्सीजन फ्लोमीटर मशीन सिविल सर्जन, अरवल को रेड क्रॉस, अरवल के द्वारा सौंप दिया गया है। सिविल सर्जन अपने स्तर से संबंधित अस्पतालों में ऑक्सीजन फ्लोमीटर  का उपयोग करेंगे।जिला पदाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा यह प्रयास है कि समाज के प्रति जो जिम्मेदारी और दायित्व है, उसको निर्वहन करते हुए आज अरवल जिलावासियों को स्वास्थ्य सुविधा तंदुरुस्त रखने के लिए ऑक्सीजन फ्लोमीटर  सहयोग हेतु दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित संस्था को अरवल जिलेवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की इस तरह की जो व्यवस्थाएं हैं आगे भी बनी रहे। उन्होंने उम्मीद जताया कि सिविल सर्जन के द्वारा इस ऑक्सीजन फ्लोमीटर  को नियमित प्रयोग किया जाए इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी विदुर भारती, सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ रमण आर्यभट्ट, स्वास्थ्य प्रबंधक मो रिजवान, रेड क्रॉस,अरवल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,रेड क्रॉस सचिव, राज नारायण चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य शोएब आलम के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0