जमीन के लालच में पहली पत्नी के परिजनों ने किया अगवा

पुलिस ने किया सकुशल बरामद,मामला में नौ नामजद

जमीन के लालच में पहली पत्नी के परिजनों ने किया अगवा
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अथमलगोला थानान्तर्गत चंदा गावं निवासी अरविंद कुमार को अगवा कर जमीन लिखने के लिए दबाब बनाया जा रहा था।लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने अगवा अरविंद को सकुशल बरामद कर अगवा करने वालों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की चंदा निवासी अरविंद कुमार की पहली शादी शेखपुरा जिले के फिरंगी बीघा क्षेत्र में हुई थी। लेकिन 3 साल पूर्व पुनः अरविंद कुमार ने दूसरी शादी भी कर ली। इससे बौखलाए पहली पत्नी के परिजनों ने अरविंद कुमार को अगवा कर लिया और फिरंगी बिघा में गुप्त स्थान पर रखकर जमीन एवं नगदी पहली पत्नी को सुपुर्द करने के संबंध में दबाव बनाया जा रहा था।
 इसकी सूचना अरविंद कुमार के परिजनों द्वारा तत्काल अथमलगोला थाना को लिखित रूप से दी गई। जिसके आधार पर छापेमारी करते हुए अरविंद कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया।पुलिस की भनक लगते ही अगवा करने वाले फरार हो गए। इस संबंध में 9 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
1
sad
0
wow
1