बाढ़ जिला संघर्ष समिति के बैनर तले उपवास एवं धरना कार्यक्रम आयोजित

Fasting and picketing program organized under the banner of Flood District Conflict Committee

बाढ़ जिला संघर्ष समिति के बैनर तले उपवास एवं धरना कार्यक्रम आयोजित

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)- जिला बनाओ संघर्ष समिति बाढ़ के तत्वावधान में बाढ़ को जिला बनाने के लिए एक दिवसीय  उपवास सह धरना कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल परिसर बाढ़ में किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राणा सुधीर कुमार सिंह ने किया उपवास सह धरना कार्यक्रम अनुमंडल के विभिन्न गांव से स्थानीय कार्यकर्ता समेत वकिल  डॉक्टर पूर्व शिक्षक बुद्धिजीवी वर्ग लोगों ने हिस्सा लिया। उपवास सह धरना कार्यक्रम मैं जितने भी वक्ता मंच पर आए सबों की एक ही मांग थी राज्य सरकार बाढ़ के साथ छलावा कर रही है। बिहार का सबसे पुराना अनुमंडल बाढ़ अब तक जिला नहीं बन पा रहा है। बहुत सारे वक्ता जिला बनने के बाद बाढ़ वासियों को मिलने वाली फायदे को गिनाते रहै। विदित हो कि जिला बनाने के मुद्दे को लेकर 17 नवंबर 2019 को पहले भी बाढ़ एन एस कॉलेज के मैदान में महाकुंभ का आयोजन किया गया था। जिसमें बाढ़ अनुमंडल के चप्पे-चप्पे से लोगों ने अपने का भागता दिखाई थी। इसके बावजूद सरकार के कान पर जू नहीं  रेगी।बाढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक प्रो0 रामानन्द झा ने कहा कि जबतक बाढ़ को जिला का दर्जा नहीं मिलेगा तबतक क्रमिक रुप से आंदोलन होता रहेगा।जनांदोलन चलते रहेगा। अध्यक्ष राणा सुधीर कुमार सिंह ने कहा  कि घर घर जन सम्पर्क कर लोगों को जागरूक कर गाँव गाँव मे यह आंदोलन किया जायेगा।साथ ही इसके बाद त्रि दिवसीय उपवास सहधरना ।यदि इसके बाद भी नहीं बना तो अनिश्चित कालीन अनशन सह धरना का आयोजन किया जायेगा।इस धरना का संचालन शिक्षक शशीभूषण सिंह ने किया।इनके अलावा इस धरना को उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा 
 वीरेंद्र प्रसाद यादव जितेंद्र प्रसाद सिंह विद्यानंद सिंह डॉक्टर वरुण शर्मा नंदकिशोर प्रसाद शशि भूषण सिंह जयवर्धन जी अधिवक्ता राणा मुरारी  सिंह  नवलेश सिंह मंटून रामबदन सिंह  राजन सिंह  मनोज कुमार सिन्हा  वशिष्ठ नारायण चौरसिया आनंद मोहन  अमोदी सिंह अभिरंजन कुमार सुरेश चंद्र प्रसाद सिंह जितेंद्र पाठक परमानंद से सुभाष रंजन अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह बबलू यादव राज नंदन तिवारी संजय पांडे राहुल सिंह चंदन पांडे मुन्ना भगत बाबा चंदन तूने सुबोध सिंह अर्जुन प्रसाद रामसागर सिंह भोली जाधव जितेंद्र झा  रणबीर सिंह नरेंद्र प्रसाद सिंह पुरुष शिक्षक पुरुष व्योम नारायण तिवारी ठाकुर विजय सिंह निरंजन सिंह नंदलाल शर्मा शिव शक्ल से पारसनाथ सिंह अधिवक्ता भोला पासवान रामबालक  पासवान राम नरेश यादव अवधेश सिंह अधिवक्ता सहित  सैकड़ों लोगो ने संबोधित किया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0