विशेष समकालीन अभियान के तहत हत्या के प्रयास के दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

विशेष समकालीन अभियान के तहत हत्या के प्रयास के दो आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--थाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष राजनंदन के निर्देश पर
एसआई अनिरुद्ध कुमार के द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष समकालीन अभियान के तहत सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।जिस के तहत हत्या के प्रयास मामले के 02 आरोपी पछियारी मलाही निवासी रूदल राय और इंदल राय को जबकि 01 शराब कारोबारी पृथ्वी सिंह ग्राम शहरी को गिरफ्तार करने का काम किया है।पुलिस सूत्रों की माने तो आपराधिक घटनाओं पर पुरी तरह से अंकुश लगाने हेतु इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाए हैं तथा जेल भेजने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि एमएलसी चुनाव को लेकर बाढ़ की पुलिस प्रशासन सतर्क एवं चौकन्ना है और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के  लिए बाढ़ पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0