पेड़ -प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करके ही मानव सुरक्षित रह सकता है।--उमेश वर्मा

सोनालिका कुमारी, अंकिता कुमारी एवं अर्चना कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय बाढ़ के कृषि विभाग के सभी कर्मी के द्वारा विशेष रूप से वृक्षारोपण का कार्य संपादित किया गया।

पेड़ -प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करके ही मानव  सुरक्षित रह सकता है।--उमेश वर्मा
पेड़ -प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करके ही मानव  सुरक्षित रह सकता है।--उमेश वर्मा
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र पटना के तत्वाधान में अभिनव युवा क्लब सिकंदरपुर, बाढ़ के  कार्यालय परिसर , बाल विकास संस्थान दयाचक एवं  लक्ष्य युवा फिटनेस क्लब बाढ़ के युवा क्लब के सदस्यो  ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर अपने -अपने स्तर से विभिन्न प्रजाति के पेड़- पौधे का रोपण कार्य किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, बाढ़ के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सोनालिका कुमारी एवं अंकिता कुमारी ने यूथ क्लब को पेड़ पौधे का वितरण किया एवं उसके रोपण कार्य में भी सहयोग दिया।
विदित हो कि विश्व में पर्यावरण के संतुलन हेतु वृक्षारोपण का कार्य तीव्रता के साथ चल रहा है ।इसी आलोक में नेहरू युवा केंद्र पटना, के द्वारा भी पूरे वर्ष समग्रता के साथ वृक्षारोपण का कार्य संपादित किया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सोनालिका कुमारी, अंकिता कुमारी एवं अर्चना कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय बाढ़ के कृषि विभाग के सभी कर्मी के द्वारा विशेष रूप से वृक्षारोपण का कार्य संपादित किया गया।
कृषि विभाग के बाढ़ के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार ,पौधा संरक्षण के सुश्री कंचन ,कृषि समन्वयक  सचिन कुमार के साथ किसान सलाहकार सुधांशु कुमार, उमेश प्रसाद, निरंजन कुमार, सुधीर कुमार कालिदास ने अपने हाथों से पौधा लगाया।  पर्यावरण के लिए सतत काम करने वाले उमेश वर्मा  सुधीर कुमार, रजनीश कुमार, ऋतुराज कुमार सहित दर्जनों लोगों ने भी वृक्षारोपण किया। पूरे कार्य को संपादित करने में अभिनव युवा क्लब के सचिव सुधीर कुमार गुलशन ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण किया।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0