प्रेम प्रसंग में शादी कर प्रेमी हुआ फरार,प्रेमिका ने थाना से लगाई न्याय की गुहार

विवाहिता जब लड़का वाले के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे रखने से मना कर दिया

प्रेम प्रसंग में शादी कर प्रेमी हुआ फरार,प्रेमिका ने थाना से लगाई न्याय की गुहार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़---थाना अंतर्गत इब्राहिमपुर पंचायत के सलेमपुर गांव की एक लड़की ने बगल के ही भटगांव पंचायत के मनीष नामक युवक से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली। शादी के बाद प्रेमी प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया।
विवाहिता जब लड़का वाले के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे रखने से मना कर दिया।जिसके बाद लड़की ना तो घर की रही ना घाट की।आखिरकार विवाहिता ने बाढ़ थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0