पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में पर्व त्योहार मना सके और भयमुक्त वातावरण में लोग मतदान कर सकें।

पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

पटना --ईद, राम नवमी, चैती छठ पर्व तथा लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार की संध्या बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी शुभम कुमार तथा एएसपी बाढ़ अपराजित लोहान के नेतृत्व में बाढ़ पुलिस द्वारा शहर के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च बाढ़ थाना चौक से सवेरा होते हुए ढेलवा गोसाई होते हुए भवानी चौक के रास्ते स्टेशन तक गया। उसके बाद पुनः लौटते हुए बाढ़ बाजार तक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में बाढ़ थाना अध्यक्ष के साथ पुलिस बल तथा सीआईएसएफ के जवान भी साथ रहे। बता दें कि 11 अप्रैल को ईद, 14 अप्रैल को चैती छठ तथा 17 अप्रैल को राम नवमी पर्व तथा लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। एसडीएम शुभम कुमार ने बताया कि ईद, चैती छठ, रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं बाढ़ एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि पर्व त्यौहार के साथ साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक थानों से फ्लैग मार्च प्रतिदिन निकाला जा रहा है। आज बाढ़ के शहरी क्षेत्रों के कई स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में पर्व त्योहार मना सके और भयमुक्त वातावरण में लोग मतदान कर सकें।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0