भाजपा ने बजट को बताया विकसित भारत की नींव तो राजद और जदयू ने कहा चुनावी बजट

राजद के जिलाध्यक्ष महेश सिंह ने इस बजट को आम जनता को ठगने वाला बजट बताया।

भाजपा ने बजट को बताया विकसित भारत की नींव तो राजद और जदयू ने कहा चुनावी बजट

प्रिया सिंह की रिपोर्ट///बाढ़---1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संसद में पेश किए गए आजादी के अमृत काल का प्रथम बजट पर खुशी व्यक्त करते हुए संगठन जिला बाढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता मुकेश सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नीव रखेगाl बजट के माध्यम से देश की बड़ी आबादी को फायदा पहुंचाने का काम किया गया हैl इस बजट से देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक को विकास पहुंचेगा l नेताद्वय ने कहा कि इस बार का बजट सर्व स्पर्शी सर्व समावेशी और दूरदर्शी हैl जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देगा इस बार का बजट गरीबों, किसानों, नौजवानों ,महिलाओं गांव के विकास के लिए समर्पित है। जबकि राजद के जिलाध्यक्ष महेश सिंह ने इस बजट को आम जनता को ठगने वाला बजट बताया। वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने इस बजट को चुनावी बजट बताया। राजद नेता जितेंद्र जीतू ने बजट को जुमला करार दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0