अथमलगोला पुलिस के सहयोग से अपहृत बालक सकुशल बरामद,एक महिला गिरफ्तार

महुआ थाना क्षेत्र से बालक का अपहरण कर उसे अथमलगोला थाना क्षेत्र में रखा गया था।

अथमलगोला पुलिस के सहयोग से अपहृत बालक सकुशल बरामद,एक महिला गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला थाना क्षेत्र के रामनगर दियारा गांव से एक अपहृत बालक को अथमलगोला थाना पुलिस के सहयोग से महुआ पुलिस ने सकुशल बरामद करने में सफलता पाई है।थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र से 2 वर्षीय बालक रविराज का अपहरण कर लिया गया था।इस संबंध में महुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई।और उसे अपहरणकर्ता द्वारा अथमलगोला थाना अंतर्गत रामनगर दियारा में अपने संबंधी शिवजी पासवान के यहां लाकर रखा गया था। विभिन्न माध्यमों से मिली सूचना के आधार पर महुआ थाना पुलिस अथमलगोला थाना पहुंची। तत्पश्चात स्थानीय पुलिस के सहयोग से सकुशल बच्चे को बरामद कर लिया गया। साथ ही एक महिला बेबी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है।महुआ पुलिस हिरासत में ली गई महिला और बच्चे को अपने साथ ले गई।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0