अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति प्रदेश प्रवक्ता बनी पत्रकार प्रिया सिंह

प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वह संघर्ष समिति द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई को प्रेस-मीडिया तक पहुंचाने में कामयाब होंगी।

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति प्रदेश प्रवक्ता बनी पत्रकार प्रिया सिंह

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के रुपस गांव निवासी पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया सिंह को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बिहार प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। इस बाबत हेमंत कुमार ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए  विश्वास व्यक्त किया है कि वह संघर्ष समिति द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी जा रही लड़ाई को प्रेस-मीडिया तक पहुंचाने में कामयाब होंगी। इस बीच प्रिया सिंह के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर्मेन्द्र कुमार, प्रदेश महासचिवद्वय आनंद शंकर व अमरनाथ चौधरी, प्रदेश सचिव अनुभव सिंह, बाढ़ विधानसभा शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, बाढ़ अनुमंडल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि सिंह चौहान एवं बाढ़ विधानसभा छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवराज सिंह ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर के प्रति आभार जताते  हुए  प्रिया सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0