महामहिम के अभिभाषण को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण को बाढ़ के विभिन्न स्थानों पर लोगो के बीच रखा गया।

महामहिम के अभिभाषण को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- विधानसभा के अथमलगोला मंडल के करजान शक्ति केंद्र पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित पार्टी के कार्यक्रम के तहत पिछले 31 जनवरी 2023 को संसद में दिए गए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण को उपस्थित लोगों के बीच में रखने हेतु मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अरुण कुमार निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह ने महामहिम के अभिभाषण को पढ़कर शुरू किया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने विस्तार पूर्वक पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा की। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में पंकज कुमार सिंह राजीव कुमार सिंह प्रियरंजन कुमार रामायण सिंह पंचायत समिति सदस्य बबलू सिंह अरविंद कुमार सिंह सुनील सिंह आशुतोष कुमार सिंह विनय सिंह चंदन भारद्वाज,मैनेजर सिंह,बाल्मीकि सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

वहीं नगर मंडल मीणा महल वार्ड  नंबर 10 शक्ति केंद्र सरदार वल्लभभाई पटेल पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा भारतीय संसद में बजट पर दिए गए  भाषण के विषयों पर कार्यक्रम में विस्तारक  ,शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पन्ना प्रमुख के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बाढ नगर मंडल अध्यक्ष संजय गिरी ने किया। कार्यक्रम में बाढ विधानसभा के प्रभारी  अवधेश सिंह जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतेंदर प्रसाद सिंह  नगर महामंत्री शैलेंद्र कुमार एवं सक्रिय सदस्य संतोष कुमार के साथ मनु राजा जी के साथ समाज सेविका मीणा देवी गौरी शंकर प्रसाद मीणा देवी करुणा देवी के साथ कई सम्मानित लोग उपस्थित हुए।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0