थाना में पदस्थापित पीटीसी पुलिस अधिकारी के निधन से महकमे में छाई शोक की लहर

उनके शव को ससम्मान पहले पुलिस लाइन ले जाया जाएगा।जहां से अंतिम सलामी के उपरांत गृहक्षेत्र भेजा जाएगा।

थाना में पदस्थापित पीटीसी पुलिस अधिकारी के निधन से महकमे में छाई शोक की लहर

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला थाना से बड़ी दुखद खबर आ रही है जहां पीटीसी के रूप में कार्यरत एक पुलिस पदाधिकारी का रविवार को इलाज के क्रम में असामयिक निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही सहकर्मियों सहित पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय अशोक कुमार सिंह वैशाली जिले के बिदुपुर गांव निवासी थे। उन्हें निम्न रक्तचाप एवं पैरालाइसिस अटैक की शिकायत पर पटना में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में आज उनका निधन हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की दिवंगत अशोक कुमार सिंह सन 2000 से पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे थे और अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से सजग रहते थे। उनका मिलनसार स्वभाव था।उनका असमय हम लोग के बीच से जाना एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर थाना परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को धैर्यता प्रदान करें।हम सभी मर्माहत है।और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ हैं।विभागीय प्रक्रिया के अनुसार निधनोपरांत उनके शव को ससम्मान पहले पुलिस लाइन ले जाया जाएगा।जहां से अंतिम सलामी के उपरांत गृहक्षेत्र भेजा जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0