स्व0 डॉ0 राजेश्वर बाबू की धर्मपत्नी महारानी देवी हुई पंचतत्व में विलीन,सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

डॉ0 अरुण बाबू एवं डॉ0 बबलू बाबू के साथ ही सैकड़ों की संख्या में अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

स्व0 डॉ0 राजेश्वर बाबू की धर्मपत्नी महारानी देवी हुई पंचतत्व में विलीन,सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधीन सूर्यपुरा ग्राम निवासी सह राजेश्वर नर्सिंग होम एवं बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंस एन्ड हॉस्पिटल,पटना के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर राजेश्वर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी महारानी देवी गुरुवार को बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय महारानी देवी पटना स्थित आवास पर रहती थी। वही बुधवार की देर रात उनका निधन हुआ।उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तत्पश्चात गुरुवार की सुबह उनके पार्थिव शरीर को सूर्यपुरा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन हेतु लाया गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ सती स्थान घाट पर ले जाया गया।जहाँ उनके पुत्र डॉ0 बबलू ने मुखाग्नि दी।उन्हें उनके सुपुत्र डॉ0 अरुण बाबू एवं डॉ0 बबलू बाबू के साथ ही सैकड़ों की संख्या में अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।उनके निधन पर कई राजनेता, जनप्रतिनिधि एवं शुभेच्छुओं ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत की आत्मा को स्वर्ग की प्राप्ति हो और परिजनों को संबल मिले।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0