बाढ़ अथमलगोला स्टेशन के बीच अज्ञात ट्रेन से कट कर एक महिला की हुई मौत

पहचान के लिए बाढ़ रेलवे स्टेशन पर रखा जाएगा। 48 घंटे तक पहचान नहीं होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बाढ़ अथमलगोला स्टेशन के बीच अज्ञात ट्रेन से कट कर एक महिला की हुई मौत

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना-- बाढ़ और अथमलगोला स्टेशन के बीच रेलवे विद्युत पोल संख्या-430 और 432 के बीच अज्ञात ट्रेन से कट कर एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद बाढ़ रेल थाना अध्यक्ष सूदन रजक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक महिला की लाश को अपने कब्जे में लिया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की किस ट्रेन से कटकर मौत हुई और कहां की रहने वाली है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन महिला का शव छत बिछत अवस्था में रेल पुलिस ने बरामद की है  जिसे पहचान के लिए बाढ़  रेलवे स्टेशन पर रखा जाएगा। 48 घंटे तक पहचान नहीं होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0