साइबर क्राइम का गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा इलाके से इस मामले के एक आरोपी को बाढ़ पुलिस गिरफ्तार करने में हुई सफल

उसके पास से ₹53270 भी बरामद कर ली है।और अपराध में शामिल मोबाइल और सिम कार्ड को भी जप्त कर लिया।

साइबर क्राइम का गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा इलाके से इस मामले के एक आरोपी को बाढ़ पुलिस गिरफ्तार करने में हुई सफल

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--देश के सबसे बड़े साइबर क्राइम का गढ़ कर्माटांड़ जामताड़ा झारखंड इलाके को माना जाता है। जहां से अपराधी को पकड़ कर लाना पुलिस के लिए भी चुनौती होती है लेकिन बाढ़ थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए वहां से साइबर क्राइम करने वाले 20 वर्षीय मोहम्मद रईस अंसारी पिता काबुल अंसारी को धोखाधड़ी करते हुए अकाउंट से पैसे उड़ाने के मामले में गिरफ्तार करते हुए अपराधी को बाढ़ लेकर पहुंची। उसके पास से ₹53270 भी बरामद कर ली है।और अपराध में शामिल मोबाइल और सिम कार्ड को भी जप्त कर लिया, बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी भारत सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उक्त बातों की जानकारी दी पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल 2023 को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच खाते के खाताधारक अमित राजा के अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी की गई थी। इस दौरान फर्जी कॉल आते हुए उनसे डिस्काउंट दिलाए जाने के नाम पर उनके बैंक खाता से जुड़े डिटेल्स प्राप्त कर ली है और फिर उसके खाते से 2 लाख ₹10000 निकालकर चूना लगा दिया। मामले को लेकर बाढ़ थाना में कांड संख्या- 221/2023 दर्ज करते हुए 2 दिन पहले बाढ़ थाना के दरोगा जयशंकर कुमार और टेक्निकल टीम के सदस्य मुकेश कश्यप विकास कुमार और गौतम कुमार की टीम झारखंड पहुंचकर सघन छापेमारी करते हुए जिन इलाकों में साइबर क्राइम का बोलबाला है वहां से अपराधी को खोज निकाला। अपराधी ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी पुलिस का कहना है कि झारखंड के अपराधी ने कई राज्यों में साइबर क्राइम के माध्यम से घटना को अंजाम दिया है और हाल के दिनों में रईस अंसारी उड़ीसा के जेल से छूट कर आया है बाढ़ पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि झारखंड के जामताड़ा इलाके से अपराधी को गिरफ्तार कर लाना टेढ़ी खीर है इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0