दुःसाहस--कोर्ट का कार्य निबटा कर घर लौट रहे व्यक्ति पर बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
कोर्ट का कार्य निबटा कर घर लौट रहे व्यक्ति पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के रूपस दरबार टोला दुर्गा स्थान के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बाढ़ व्यवहार न्यायालय से कोर्ट का कार्य निबटा कर घर लौट रहे व्यक्ति पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है।हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बिन्दुओं की जानकारी लेते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।थांनाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि जख्मी को चिंताजनक हाल में बाढ़ सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है।इधर पुलिस जख्मी भगीरथ सिंह पर गोलीबारी करने के आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है।
Click Here To Read More