लखीसराय में दोहरे हत्याकांड की आरोपी महिला हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

नक्सली प्रवक्ता अरविंद यादव की सहयोगी है और कई नक्सली कांड में अहम भूमिका निभा चुकी थी।

लखीसराय में दोहरे हत्याकांड की आरोपी महिला हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट //लखीसराय-- जिला पुलिस को  बडी सफलता मिली है।एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक  महिला हार्डकोर नक्सली दुखनी को नक्सल प्रभावित श्रीकिशुन कोड़ासी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला हार्डकोर नक्सली दुखनी 19 अगस्त 2019 को चानन के मननपुर बस्ती के पास  एलकेबी पर हुए दोहरे हत्याकांड एवं 14 नवंबर 2019 को पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मनियारा जंगल मे हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले में नामजद थी।वही गिरफ्तार नक्सली दुखनी नक्सली प्रवक्ता अरविंद यादव की सहयोगी है और कई नक्सली कांड में अहम भूमिका निभा चुकी थी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0