योगी आदित्यनाथ आज लेंगे शपथ ,बदलेगा यूपी का इतिहास।

योगी आदित्यनाथ आज लेंगे शपथ ,बदलेगा यूपी का इतिहास।

योगी आदित्यनाथ आज लेंगे शपथ ,बदलेगा यूपी का इतिहास।
योगी आदित्यनाथ आज लेंगे शपथ ,बदलेगा यूपी का इतिहास।
उत्तरप्रदेश/लखनऊ/ आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के दुबारा मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी अमित शाह के अलावे,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जय राम ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री मंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धमिल, समेत कई राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

आपको बताते चलें कि आज सुबह से ही लखनऊ में नेताओं का पहुंचना आरंभ हो चुका है कई बड़े नेता कल से ही यूपी में अपना ठिकाना बना चुके हैं प्रशासन की बात करें तो पूरे लखनऊ में प्रशासन अलर्ट पर है शहर में साफ सफाई पर भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। पूरे लखनऊ खास करके स्टेडियम की तरफ पोस्टर बैनर ओ की बाढ़ आ चुकी है। या यूं कहें कि पूरा लखनऊ पोस्टर बैनर और बीजेपी के झंडे से भगवा रंग में छा गया है। शपथ ग्रहण का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में किया जा रहा है। 
उत्तर प्रदेश का नया इतिहास।
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के साथ-साथ यूपी का एक इतिहास भी आज लिखा जाना है आपको बता दें कि यूपी में पहली बार योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बनने जा रहे हैं जो आज तक उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ था इसीलिए इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ उत्तर प्रदेश नया इतिहास भी लिखने जा रहा है।

आपको बतादें की उत्तरप्रदेश में BJP को कुल 273 सीट हासिल किया। जबकि पिछले साल 2017 में BJP ने कुल 325 सीट पर जीत हासिल किया था। 

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
0
wow
4