हथियारबंद अपराधियों ने ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर को मारी गोली,पटना रेफर।
बाढ़--दानापुर रेल मंडल के बाढ़ स्टेशन पर तैनात रेल पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को बेख़ौफ अपराधियों ने गोली मार दी।जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब पीकर हंगामा कर रहे कुछ लोगो को ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने घटनास्थल स्टेशन परिसर से खदेड़ कर बाहर कर दिया।
तत्पश्चात खदेड़ कर लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने सब इंस्पेक्टर पर गोली चला दी।गोली उनके कंधे से नीचे लगी।जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।आननफानन में उन्हें बेहतर इलाज हेतु पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर को कंधे के नीचे गोली लगी है।जिनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।बहरहाल इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
