गया /आशीष कुमार /- जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का आज गया में भव्य स्वागत किया गया। आपको बतादे की अध्यक्ष बनने पर पहली बार कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में संतोष कुमार का आगमन हुआ, जिसको लेकर कार्यकर्ता में ख़ुशी का माहौल था। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के साथ कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष उदय मांझी और शहाबुद्दीन रहमानी भी मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है। उसे पूरा ईमानदार और निष्ठा से निभाते हुए कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को जन जन पहुंचाने का काम करुगा।
वहीं पूर्व अध्यक्ष गगन मिश्रा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नए अध्यक्ष पार्टी को और मजबूत करेंगे और मै उनके साथ कदम से कदम मिलकर चलूंगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव शौकत निशात उर्फ नवाब अली ने कहा राहुल गांधी के अलावा किसी में दम नहीं जो देश के हर मुद्दों पर मुखर रूप भाजपा की जन विरोधी नीतियों की मुखालफत करता हो और हर जात धर्म के लोगे के सम्मान की बात करते हो अगर देश बचाना है, तो कांग्रेस के साथ चलना ही पड़ेगा।
अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा में इस देश में एक ही नेता है, राहुल गांधी। जो बिना डरे और बिना झुके हर मुददे पर जनता की आवाज को उठाते है।
कार्यक्रम में उपस्थित गया जिला के नवनियुक्त अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष , चंद्रिका यादव, पूर्व विधायक खान अली, बिहार प्रदेश माइनॉरिटी विभाग के चेयरमैन उमेर , सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें