झाड़ी से वृद्ध महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

​शुरुआती जांच के अनुसार, मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म, चोट या कटे-फटे का निशान नहीं पाया गया है। इससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है।

झाड़ी से वृद्ध महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

​कुमार सुधांशु /फतुहा/खुसरूपुर-- पटना-बख्तियारपुर रेल खंड पर खुसरूपुर स्टेशन के पूर्वी गुमटी के पास कायमपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह झाड़ियों से एक करीब 70 वर्षीया वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 

​रेल पोल संख्या 533/11 के समीप पड़े शव की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के रुकूनपुरा गांव निवासी स्व. वृज किशोर सिंह की पत्नी चिंतामणि देवी के रूप में की गई है। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़े शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी।

 

​शुरुआती जांच के अनुसार, मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म, चोट या कटे-फटे का निशान नहीं पाया गया है। इससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है। मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल परिजनों को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0