भारत बंद को बेअसर करने हेतु अनुमण्डल प्रशासन ने कसी कमर

राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा तो किसी भी हालत में उसे नहीं बख्शा जाएगा।

भारत बंद को बेअसर करने हेतु अनुमण्डल प्रशासन ने कसी कमर
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-- 20 जून को अग्निपथ सेना बहाली के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया है।इसके मद्देनजर अनुमण्डल प्रशासन द्वारा पूरी प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। रविवार के दिन पुलिस प्रशासन ने एएसपी अरविंद प्रताप सिंह और एसडीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का काम किया। इस दौरान प्रशासन ने किसी भी हालत में सरकारी संपत्ति को नुकसान करने वाले लोगों को नहीं बख्शे जाने की बात कही है।
थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि बंद को लेकर बाढ़ में पुलिस व्यवस्था की मुकम्मल तैयारी कर ली गई है। साथ ही सुबह से ही आंदोलनकारियों पर नजर रखी जाएगी। शांतिपूर्ण तरीके से यदि आंदोलन किया गया तो प्रशासन चुप्पी साधे रहेगी।यदि उग्र या फिर राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा तो किसी भी हालत में उसे नहीं बख्शा जाएगा।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0