विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में दो हुए गिरफ्तार

महिला द्वारा गोतनी गुड्डी देवी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।

विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में दो हुए गिरफ्तार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़---अनुमंडल अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र के बरूआने गांव की एक महिला गुड्डी देवी द्वारा महिला प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। गुड्डी देवी शेखपुरा जिला के रहने वाली है। उसकी शादी 2013 में बड़ी धूमधाम से बरूआने गांव निवासी रंजय सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे काफी तंग कर रहे थे। महिला ने भदौर थाने जाकर मामला दर्ज कराया।
थानाध्यक्ष निवास कुमार बताया कि एक महिला सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें महिला के पति के दो सहोदर भाई अवधेश सिंह और धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पति अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।महिला द्वारा गोतनी गुड्डी  देवी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0