पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव छानबीन में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अशोक दास ने मामला आत्महत्या से सम्बंधित प्रतीत होना बताया है।

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव छानबीन में जुटी पुलिस

कन्हैया कुमार सिंह कि रिर्पोट//सारण/माँझी-- थाना क्षेत्र के टेघडा जाने वाले नदी पुल के पार कर दाहिने घुमने के बाद बांध के बगीचे में एक शव पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक की बताई जा रही है।मृतक की पहचान माँझी थाना क्षेत्र के ही नाचाप गांव के अर्जुन सिंह के 50 बर्षीय पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वे चार दिनों से चार दिनों से लापता थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के पश्चात भी वे ढूंढने में असफल थे। वही शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में पिता, पत्नी व तीन पुत्री है जिसमें से दो की शादी हो चुकी है। वहीं एक बेटा और एक बेटी अभी तक कुंआरे हैं।बताया जाता है कि टेघरा गांव में वह सुनसान बगीचा है। उक्त आम के बगीचा में पेड़ से शव लटका मिला है।पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार वे बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। थाना प्रभारी अशोक दास ने मामला आत्महत्या से सम्बंधित प्रतीत होना बताया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0