LIC के अभिकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन मे किया धरना प्रदर्शन।

भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन मे किया धरना प्रदर्शन

LIC के अभिकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन मे किया धरना प्रदर्शन।

छपरा/सारण(कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट)-- लाइफ इन्शुरेन्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर अभिकर्ताओं ने अपने एवं पॉलिसी  धारकों के हित में 16 जून से 30 जून तक विश्राम दिवस मनाने को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा 1 एवं शाखा 2 में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कार्यालय मे कोई कार्य नहीं हुआ। सैकड़ों की संख्या में दोनों शाखा के अभिकर्ता गेट पर धरना देकर अपनी  मांगों के समर्थन में प्रबंधन एवं केंद्र सरकार से अपनी मांगे रखी।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सौर मंडल सचिव कुमार गंगा सरन सिंह, ने बताया कि हमारी मांगे  जायज है प्रबंधन को उस पर विचार करना होगा अपनी मांग रखने में अभिकर्ता सरोज कुमार सिंह ने भी कहा कि कोविड काल में अभिकर्ता की 1 कोरोड़ की राशि दी जाय।इस तरह से बहुत सारी मांगो के  समर्थन में अभिकताओ ने पूरे भारत में कार्यालय के कामकाज को ठप कर रखा है।संगठन में शामिल  अभिकर्ता कन्हैया सिंह,  सरोज कुमार सिंह,जय प्रकाश सिंह, अनिल कुमार वर्मा, विजय सिंह,सुधांशु शेखर ,विनोद यादव , डी के वर्मा, संजय कुमार, रविकांत सिंह, गजेंद्र कुमार, विश्वनाथ चंद्र भूषण शर्मा निर्मल जी, मनोरंजन सिंह ,अभिकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में चट्टानी एकता का परिचय देते हुए प्रबंधन केंद्र सरकार से अपनी मांगों को हर हाल में मनवाने पर बल दिये थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0