राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा, दुर्गा आश्रम तथा डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।डाकबंगला रोड स्थित पंडाल में देवी दर्शन एवं पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0