अथमलगोला में जनसम्पर्क के क्रम में जदयू ने राजद को दिया जोरदार झटका

विधान पार्षद संजय सिंह ने परिवारवाद और जंगलराज की बात करते हुए विरोधियों पर जम कर साधा निशाना

अथमलगोला में जनसम्पर्क के क्रम में जदयू ने राजद को दिया जोरदार झटका

ललन कुमार की विशेष रिपोर्ट//लोकसभा चुनाव डेस्क पटना ----मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क करने पहुँचे जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह ने रविवार को राजद के वरिष्ठ नेता तिनपाई टोला निवासी सत्येंद्र प्रसाद सिंह को उनके समर्थकों के साथ जदयू में शामिल कर राजद को बड़ा झटका देने का काम किया है। सत्येंद्र प्रसाद सिंह राजग गठबंधन सरकार के विचार एवं नीतियों से प्रभावित होकर इस गठबंधन का हिस्सा बने।

जनसम्पर्क के क्रम में अपनी बात रखते हुए विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा की इस बार के लोकसभा चुनाव में विकास बनाम विनाश की लड़ाई है।अबकी बार 400 पार कर देश में राजग गठबंधन की सरकार बनाना है। वहीं मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से 4 लाख से अधिक मतों से राजग समर्थित जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को जीता कर श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।इसीलिए मौसम के गर्म मिजाज को ध्यान में रखते हुए मतदान जरूर करें। साथ ही अन्य लोगो को प्रेरित भी करें।हमें पहले मतदान फिर जलपान के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए रिकॉर्ड मतों से ललन सिंह की जीत सुनिश्चित करना है।उन्होंने राजद पर परिवावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जंगलराज की याद दिलाई।

वहीं जदयू के वारिष्ठ नेता शिवपुजन सिंह ने कहा की आज कार्यकर्त्ता और आमजनों का उत्साह देख कर आत्मीय ख़ुशी मिली। लेकिन 13मई तक  इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए मतदान करना और कराना है। क्यूंकि एक एक वोट कीमती है।भाजपा जिलाध्यक्ष बाढ़ अरुण सिंह ने भी उपस्थित जनसमुदाय एवं कार्यकर्ताओं से ललन सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। ज्ञात हो की जदयू नेता संजय सिंह का रविवार को प्रखंड के सबनीमा, रामनगर दियारा, अथमलगोला बाजार,करजान, सूर्यपुरा, कल्याणपुर, निरपुर, कमरापर सहित विभिन्न इलाके में जनसम्पर्क का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था।इस अवसर पर राणा उदय सिंह मुन्ना, मृगेंद्र प्रताप मंटू,मुन्ना सिंह, पंकज सिंह, ज्ञानू सिंह, शम्भू सिंह, अलख निरंजन सिंह, संतोष कुमार सिंह, राम सुभाग सिंह,दयानन्द सिंह,रामानुज सिंह,शिवशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता, समर्थक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0